फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में अंचल व रंगोली में आरती अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। क्षेत्र स्थित श्रीराम चंपादेवी इंटर कॉलेज में रविवार को रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सीमा जैन ने कहा कि बेटा एक कुल को रोशन करता है जबकि बेटियां दो कुलों की शान होती हैं। जिला प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि बेटियां अपनी प्रतिभा और हुनर से अपने साथ-साथ घर और विद्यालय दोनों का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


बिसवां के श्रीराम चंपादेवी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने रंगोली व मेहंदी की मनोहर आकृतियां बनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में जीआईसी की अंचल कश्यप प्रथम व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सृष्टि जैन द्वितीय तथा एसजेडी इंटर कॉलेज की नौशीन फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में बीएलआरडी डिग्री कॉलेज की आरती त्रिवेदी प्रथम, प्रियंका श्रीवास्तव द्वितीय तथा अजीब मेमोरियल स्कूल की शलाइमा खातून तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से किया गया। संचालन रूपेश अवस्थी ने किया। इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप सिंह, अंशुमान मिश्र, विनय दीक्षित, अमित शुक्ला, धनंजय सिंह व शांत दीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें