फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को खींच ले गया कुतों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव (सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कुत्तों का एक झुंड एक बकरी को खींच ले गया। गांव के लोग शोर मचाते ही रह गए और कुत्तों के झुंड ने बकरी को मार डाला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों को संदेह है कि यह कुत्तों का झुंड वही है, जो अभी तक जिले के खैराबाद इलाके में आतंक मचाता आया है।
विज्ञापन


महोली के हरदासपुर निवासी भगवान बक्स गांव के करीब ही मौजूद कृषि विभाग के फार्म पर चौकीदार है। सोमवार शाम भगवान बक्स की बकरी फार्म के करीब ही चर रही थी। इसी बीच अचानक लगभग छह कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कुत्तों के झुंड ने बकरी को दबोच लिया और उसे खींचता हुआ खेतों की तरफ चला गया। गांव के लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से कड़ी मशक्कत से कुत्तों के झुंड को खदेड़ा। लेकिन तब तक कुत्ते बकरी को अपना निवाला बना चुके थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के बाशिंदों का कहना है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि शायद कुत्तों का झुंड खैराबाद इलाके से ही महोली में पहुंचा है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। हालांकि इस संबंध में प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें