फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

ग्राम जरेली निवासी संदीप की पत्नी माया देवी (30) ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे माया देवी की घर पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरगांव के ग्राम राजेपुर निवासी मदनलाल ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 6 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री माया देवी का विवाह संदीप के साथ किया था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह तरह की चीजों की मांग करने लगा। तमाम मांगों को मायके पक्ष ने पूरा भी किया।

लगातार बढ़ रही मांगों को देखकर एक वर्ष पूर्व मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष की मांगों को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी।

आरोप है कि मांगों को पूरा न होते देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर मायादेवी को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला।

इस संबंध में विवाहिता के पिता मदनलाल ने विवाहिता के पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तालगांव कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवओम हरे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें