फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से किशोर की गई जान
विज्ञापन


सकरन(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर खेत की तरफ गया था, जहां उसे सांप ने डस लिया। परिवार झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ा रहा।

इससे किशोर की हालत बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों का कहना है कि, यदि समय रहते किशोर को अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।

सकरन के ग्राम सुल्तानपुर निवासी देशराज का पुत्र अमित (15) शनिवार को खेत की तरफ गया था। इसी बीच उसे किसी सांप ने डस लिया। इससे अमित की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


वह गिरते पड़ते घर पहुंचा और परिवार को बताया कि उसे सांप ने डस लिया। यह जानने के बाद परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि करीब 3 घंटे तक क्षेत्र के ओझा झाड़फूंक से जहर उतारने का प्रयास करते रहे। जबकि किशोर की हालत बिगड़ती ही चली गई।

जब वह बुरी तरह से बेहाल हो गया, तो परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जब परिवार किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचा, तब तक जहर अमित के पूरे शरीर में फैल चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें