फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

टीम ने 66 दुकानों पर की छापेमारी, 28 नमूने भरे
सीतापुर। प्रशासन व कृषि विभाग की संयुक्त छापेमारी में गड़बड़ी मिलने पर खाद की सात दुकानें निलंबित कर दी गईं। एक दुकान को चेतावनी दी गई है। गुरुवार को 66 खाद की दुकानों पर छापेमारी कर 28 नमूने लिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप है। शासन के निर्देश पर डीएम सारिका मोहन ने चार टीमें गठित की है।
विज्ञापन

तहसीलदारों और कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने जिले भर में 66 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 28 संदिग्ध फास्फेटिक उर्वरकों के नमूने भरे गए हैं। गड़बड़ी मिलने पर आकांक्षा खाद भंडार महोली, गौरी फर्टिलाइजर्स सिंधनापुर लहरपुर, निगम फर्टिलाइजर्स बंदायूटोला लहरपुर, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केन्द्र कसरैला, एग्रो क्लीनिक एवं एग्रो बिजनेस सेंटर मेंहदीपुरवा, नारायण फर्टिलाइजर्स सिंघनापुर व नेशनल ट्रेडर्स मेंहदीपुरवा के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। एग्रो क्लीनिक एवं एग्रो बिजनेस सेंटर कसरैला के संचालक को चेतावनी दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अधिक दाम पर कोई दुकानदार खाद बेचता मिला तो उसका लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। मिलावटी व नकली खाद बिक्री करते पाए जाने पर अभियोग पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें