फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से सम्मान लेने को रवाना हुए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सीम करेंगे मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

लखनऊ के लोकभवन में होगा आयोजन
अभिभावकों को भी किया जाएगा सम्मानित
महमूदाबाद (सीतापुर)। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवां, सातवां तथा आठवां स्थान पाने वाले मेधावी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के लिए अपने माता-पिता और शिक्षकों संग लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ के लोकभवन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मान पाने को लेकर मेधावियों के परिवारों और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान पाकर क्षेत्र एवं जिले में परचम लहराने वाले अनुराग वर्मा तथा उसके पिता बलराम सिंह एवं माता मालती देवी अपने शिक्षक अरविंद अवस्थी के साथ लखनऊ रवाना हो गए। अनुराग वर्मा ने 475 अंकों के साथ जिले में टॉप कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। 473 अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान पाने वाली प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की काजल वर्मा पुत्री सत्यपाल वर्मा अपनी माता रेखा रानी व पिता के साथ लखनऊ रवाना हो गई। प्रदेश में आठवां स्थान पाने वाले संजू प्रजापति इंटर कालेज के हिमांशु वर्मा अपने पिता रमेश वर्मा और माता डिम्पल वर्मा के साथ लखनऊ रवाना हो गए। हिमांशु वर्मा को 472 अंक मिले हैं। अनुराग वर्मा, काजल वर्मा और हिमांशु वर्मा के घरों और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें