फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले में 24 घंटों में 17 मिमी हुई बारिश रिकाॅर्ड

Tue, 26 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में मंगलवार सुबह से दोपहर बाद तक रुक-रुककर बारिश होती रही। कहीं तेज तो कहीं पर हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह हुई बारिश के चलते स्कूली बच्चों व नौकरी पेशा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहने और हवा में नमी से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। जिले में पिछले 24 घंटों के दरम्यान 17 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

बादल छाने की वजह से सुबह करीब नौ बजे घना अंधेरा छा गया था। ऐसे में वाहन स्वामियों को गाड़ियों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। रुक-रुककर दोपहर बाद तक बारिश होती रही। बारिश से फसलों को भी लाभ मिलेगा। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बारिश अच्छी रहेगी।
चारा और गन्ने की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी। बारिश से मौसम खुशनुमा रहने पर गर्मी भले महसूस नहीं हुई, लेकिन जलभराव और कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों तक मौसम का मिलाजुला असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें