सीतापुर। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 280 लीटर अवैध शराब के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब की सात भट्ठी भी पकड़ी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में केेेस दर्ज कर लिया गया है।
नैमिषारण्य पुलिस ने 100 लीटर शराब, 2 भट्ठी के साथ छह आरोपी, तालगांव पुलिस ने 80 लीटर शराब, 2 भट्ठी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह से संदना पुलिस ने 40 लीटर शराब और दो भट्ठी के साथ तीन आरोपी, लहरपुर पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ एक आरोपी, तंबौर पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ दो आरोपी, कोतवाली देहात पुलिस ने 20 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।