सीतापुर। एसपी के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अलग-अलग थानों की पुलिस ने 420 लीटर शराब के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में शराब की पांच भट्ठी का भी भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरगांव पुलिस ने 100 लीटर शराब के साथ दो, संदना पुलिस ने 80 लीटर शराब के साथ दो, तालगांव पुलिस ने 60 लीटर शराब, तीन भट्ठी के साथ पांच आरोपी, मिश्रिख पुलिस ने 50 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ चार आरोपियों, मानपुर पुलिस ने 50 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ चार आरोपी, पिसावां पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ एक आरोपी, रामपुरकलां पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ एक आरोपी, थानगांव पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)