फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नौकरी के लिए 163 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजनगर (सीतापुर)। बिसवां के बच्चू लाल राम दुलारी महाविद्यालय में मंगलवार को रोजगार मेला लगा। मेले में 525 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 163 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक निर्मल वर्मा ने रोजगार मेले का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मेले में 12 कंपनियों को आना था लेकिन नौ कंपनियां ही पहुंची। यहां पंजीकृत 525 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। उन्हें अप्रेंटिसशिप व स्वरोजगार के बाबत मार्ग दर्शन दिया गया। साक्षात्कार में सफल 163 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार कंपनियों की ओर से मानदेय दिया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर नौकरी के लिए चयन किया गया। विभाग रोजगार के अवसर तलाशने में जुटा हुआ है। आगे भी रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। बिसवां के मोहम्मद दानिश ने पहली बार आवेदन किया था। इनका चयन ब्राइट फयूचर एंड ऑग्रेनिक हर्बल प्राइवेट लिमिटेड में ब्लॉक ऑफिसर के पद पर किया गया है।
विज्ञापन

नौकरी मिलने की खुशी इनके चेहरे पर झलक रही थी। इसी कंपनी में ब्लॉक ऑफिसर पद के लिए ही राहुल गुप्ता का चयन किया गया है। इनका कहना है कि कंपनी ने तीन दिन बाद कॉल करने को कहा है। जब उनकी जॉइनिंग होगी तभी समझेंगे कि नौकरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें