फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टैंपो तालाब में गिरा, महिला की मौत, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां( सीतापुर)। बहराइच मार्ग पर पुरैनी के पास एक टैंपों अनियंत्रित होकर पलटकर तालाब में जा गिरा। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की मौत हो गई। सात में से तीन की हालत नाजुक है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


कानपुर के थाना चकेरी के लालबंगला निवासी हीरा लाल की पत्नी कलावती, सीता गौतम पुत्री बालक राम, मीरा पत्नी राजू, दीक्षा पत्नी प्रदीप, सोनू पुत्र बिहारी, रामकली पत्नी बाबू राम, सुशीला पत्नी राजू बिसवां कोतवाली इलाके के मूडपुरवा मजरा मरोड़ निवासी लाला के वहां लड़की की शादी में जा रहे थे।

सभी लोग बस से पहले बिसवां आए थे। बाद में टैंपों में सवार होकर मरोड़ जा रहे थे। इनके अलावा सकरन थाना इलाके के शाहपुर निवासी शकीरा भी टैंपों में सवार थी। रास्ते में बहराइच मार्ग पर पुरैनी के पास टैंपों अनियंत्रित होकर पलट गया और तालाब में जा गिरा।
विज्ञापन


इस हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को घटना की सूचना दी। आननफानन सभी को निकालने के बाद बिसवां सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया।

लालबंगला निवासी घायल सीता गौतम पुत्री बालक राम गौतम, मीरा पत्नी राजू, दीक्षा पत्नी प्रदीप, सोनू पुत्र बिहारी, रामकली पत्नी बाबूराम व सुशीला पत्नी राजू, तथा सकरन थाना के शाहपुर निवासी शकीरा पत्नी लाल मोहम्मद घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें