फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा थाना इलाके के अवस्थीपुरवा में हुआ हादसा
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ते वक्त एक मासूम पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई। वह घर के पास खेल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पर परिवारीजनों ने समझौता होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की है।

रेउसा थाना इलाके के अवस्थीपुरवा गांव निवासी कल्लू अवस्थी का सात सात वर्षीय बेटा आदित्य शुक्रवार को घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान परिवार का ही दीपू अपना ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ रहा था। वाहन मोड़ते समय आदित्य वाहन की चपेट में आकर उसके नीचे आ गया।
विज्ञापन


जिससे कुचल कर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि परिवार के लोगों ने आपस में बैठक कर समझौता कर लिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक घायल
मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सीमेंट की ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसको सदर अस्पताल भेजा गया है। मिश्रिख इलाके के महमूदपुर निवासी गोलू पाल (19) शुक्रवार को मोटर साइकिल से घर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह नरसिंघौली व धर्मापुर गांव के बीच पहुंचे तभी नैमिष की ओर से जा रही ओवर लोड सीमेंट की ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गोलू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको फौरन सीएचसी मिश्रिख लाया गया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें