फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग विवाहिता ट्रेन के आगे कूदी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट इलाके में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रामकोट इलाके के गौरा निवासी सरला (25) पत्नी बबलू शुक्रवार को घर से बिना बताए निकली थी। इसके बाद गांव के बाहर से गुजरी रेलवे क्रॉसिंग पर आ रही ट्रेन के आगे विवाहिता कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवारीजनों के तलाशने पर उसका क्षतविक्षत शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि विवाहिता का किसी बात को लेकर सास से विवाद हो गया था। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें