फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर व वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर एवं पिसावां इलाके में हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

लहरपुर/पिसावां। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में सड़क हादसों के दौरान एक किशोर व एक वूद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली तालगांव क्षेत्र के ऊंचाखेर सरैया निवासी मारून (13) पुत्र रईस सोमवार को अपने चाचा जाहिद के साथ मेंहदीपुरवा स्थित सर्विस स्टेशन जा रहा था।

रास्ते में सरैया तिराहे पर लहरपुर की तरफ से तेज गति से आ रही चार पहिया गाड़ी ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में मारून गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चाचा आननफानन में गोद में उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी का चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिसावां थानाक्षेत्र अंतर्गत टांडा गुरसंडा में रहने वाली मंगती (65) सोमवार शाम करीब पांच बजे कहीं जा रही थी। इसी बीच गुरसंडा में ही पिसावां-ढखियाकला मार्ग पर एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें