फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक मासूम समेत तीन जिंदगियों की थम गई सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में मासूम समेत तीन की थम गई सांसें
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में शनिवार को अलग-अलग हादसों में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की सांसें थम गईं। लहरपुर में करंट की चपेट में आकर दो साल के मासूम की जान चली गई। रेउसा इलाके में नहाते समय डूबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि रफ्तार की मार से मिश्रिख इलाके में एक शिक्षक अपनी जान गंवा बैठा।

नहाते समय नाले में डूबकर बुजुर्ग की मौत
रेउसा। थाना इलाके में शनिवार की सुबह नाले में नहाते समय एक बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। बारिन पुरवा में रहने वाले पीर मोहम्मद (70) पुत्र इस्माइल गांव के पूरब नाले में तकरीबन हर रोज सुबह नहाने जाते थे। शनिवार की सुबह भी वह नहाने गए। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आए तो घरवालों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान उसका शव नाले में उतराता मिला। घरवालों ने शव को बाहर निकाला। क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी की। मगर पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए घरवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बिना मृतक आश्रितों को वास्तविक मुआवजा नही मिल सकेगा।


पानी टंकी में करंट लगने से मासूम ने दम तोड़ा
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पानी की टंकी में करंट उतर आने से एक मासूम की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला शेखटोला में रहने वाले राजेश का दो वर्षीय बेटा अमन सुबह करीब 10:42 बजे अपने घर में खेल रहा था। इनके घर में लोहे की पानी की टंकी लगी है। बिजली का कोई तार टंकी में छूने से उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

खेलते-खेलते अमन को प्यास लगी तो वह टंकी से पानी पीने चला गया। जैसे ही अमन का हाथ पानी की टंकी से छुआ वह करंट की चपेट में आ गया। घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर पहले जिस इकलौते बेटे से घर में रौनक थी। उसका शव देख घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
मिश्रिख। कोतवाली इलाके में शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली का चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। जिला हरदोई के थाना बिलग्राम अंतर्गत सदरपुर गांव में रहने वाले आदर्श पटेल (30) पुत्र राकेश पिसावां क्षेत्र में प्राइमरी शिक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार की दोपहर स्कूल के बाद वह बाइक से मिश्रिख की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में महसुनिया मोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें