फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिजन व पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कारगिल विजय दिवस पर गुरुवार को अमर उजाला परिवार की ओर से ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम हुआ। शहर के जीके ग्राण्ड में सायं 6 बजे से कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके बाद शहीदों के नमन में एक काव्य श्रद्धांजलि आयोजित की गई। जिसमें देश के प्रख्यात कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से शहीदों और देश के जवानों को नमन किया।
विज्ञापन



इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री महेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलन के बाद कारगिल जंग के महानायक देश व सीतापुर के गौरव परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीनाथ पांडेय और देश की आन-बान व शान को कायम रखने के लिए चीन और पाकिस्तान से युद्ध का हिस्सा रहे 10 पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सम्मान पाकर शहीद के पिता तथा पूर्व सैनिक भाव विह्वल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें