फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने चीनी मिल का भ्रमण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। केंद्रीय टीम ने सोमवार को डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर का दौरा किया। मुआयने में उन्होंने चीनी मिल की विभिन्न इकाईयों का भ्रमण कर जायजा लिया। बाद में उन्होंने गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन, के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के सचिव रविकांत, सुभाशीष पांडा और एएनएसआई कानपुर के निदेशक नरेंद्र मोहन ने डालमिया ग्रुप की जवाहरपुर चीनी मिल का निरीक्षण किया। टीम के दौरे पर डालमिया चीनी मिल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज रस्तोगी, उप अधिशासी निदेशक एनसी पालीवाल, वरिष्ठ महाप्रबंधक आगा आसिफ बेग ने स्वागत किया।

बाद में टीम ने चीनी, कोजेन तथा आसवानी इकाइयों को देखा तथा वर्तमान में चीनी के मूल्य एवं प्रदेश केे चीनी उत्पादन के बारे में वार्ता की तथा गन्ना एवं चीनी उत्पादन की जानकारी ली। इस दौरान चीनी मिल के सभी विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा, जीबी यादव, मनीष द्विवेदी, मनीष जैन, आशीष बंसल ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


सचिव ने गन्ना उत्पादन एवं उसकी आपूर्ति के बारे में चर्चा लेते हुए मिल की कार्यप्रणाली की सराहना की। भ्रमण के समय उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल, जिला गन्नाधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार, सहायक चीनी आयुक्त राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें