फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे व पाले से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सात डिग्री पर पहुंचा पारा, गलन बढ़ी
विज्ञापन


सीतापुर। शीत लहर और कोहरे संग शुरू हुए पाले के कारण रविवार को तापमान में गिरावट आई। इससे ठिठुरन और बढ़ गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है।

सर्दी से बचाव के लिए लोग घरों में अंगीठी, हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे के कारण सुबह से दोपहर तक विजिविलिटी काफी घट गई, जिससे हेडलाइटें जलाने के बाद भी वाहन बेहद धीमी गति से रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


दोपहर बाद धूप निकली पर बेहद कमजोर रही। न्यूनतम पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया। अभी ठंड में और इजाफे के आसार हैं। रविवार को शीत लहर, कोहरे और पाले की वजह से न्यूनतम पारा लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


बहुत ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। खासतौर से नदी और नहरों के आसपास वाले इलाकों में कोहरे का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा।

दोपहर बाद तक जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। घरों में लोग और बाजारों में दुकानदार भी हीटर, अंगीठी व अलाव के आसपास बैठे नजर आए।

शीत लहर के कारण खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

दोपहर बाद करीब दो बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन कमजोर धूप ठंड से राहत नही दिला सकी। शाम पांच बजते ही कोहरा व गलन का प्रकोप और बढ़ गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। पारा अभी और नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें