फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायो मीट्रिक मशीनों से लैस हुए बीस कोटे की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की 20 दुकानें बायोमीट्रिक मशीनों से लैस
विज्ञापन

- आधार से होंगी लिंक
महमूदाबाद (सीतापुर)। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र के बीस उचित दर विक्रेताओं के यहां शासन के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने बायोमीट्रिक मशीनें लगा दी हैं। अब इन दुकानों पर कार्डधारक को बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही आवश्यक सामग्री मिल सकेगी। बायोमीट्रिक मशीनों पर लगने वाला कार्डधारक का अंगूठा आधार सिस्टम से लिंक है। मालूम हो कि तहसील क्षेत्र के नगर पालिका महमूदाबाद में सत्रह तथा नगर पंचायत पैंतेपुर के तीन उचित दर विक्रेताओं के यहां बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से राशन व अन्य आवश्यक सामग्री के वितरण की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा लगाई गई बायोमीट्रिक मशीनें गरीब उपभोक्ताओं के लिए अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न कर रही हैं। कई बार कार्डधारक उपभोक्ता का अंगूठा मशीन स्वीकार नहीं करती जिससे कोटेदार पात्र कार्डधारक को सामग्री देने से स्पष्ट मना रह रहे हैं। इस संबंध में महमूदाबाद पूर्ति निरीक्षक कृष्णकुमार वर्मा ने बताया कि सरवर स्लो होने की समस्या के साथ मशीनों में भी कुछ दिक्कत आ रही है। बायोमीट्रिक मशीन के इंजीनियर धनंजय को मशीनों के सही संचालन के लिए बुलाया गया है। शीघ्र ही कमियां दूर कर ली जाएंगी और पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को आसानी व पारदर्शी तरीके से आवश्यक सामग्री वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें