फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लपटों में 16 घरों का सामान राख

Fri, 03 May 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। चपेट में आकर 16 घरों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मझरी पासिन निवासी शकील के घर में दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के चलते लपटाें ने देखते ही-देखते कई घरों को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस व दमकल टीम को जानकारी दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने बताया कि गांव के शकील, वकील, कपिल, अनारा, सबीरा, असलम, सुफियान, रिजवान, इरफान, बबलू, मतुंना, अकबर, शोएब, लइककुनिशा, नेकपाल, रामकली आदि के घर में रखा सामान जल गया। हादसे में 12 हजार रुपये भी जल गए। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें