फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

157 रिक्शा चालक पाएंगे बैट्री वाला रिक्शा

Mon, 29 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब रिक्शा चालक जल्द ही बैट्री व सौर ऊर्जा से चलने वाले रिक्शे के मालिक होंगे। उन्हें बैट्री सौर ऊर्जा चालित रिक्शा योजना के तहत रिक्शे उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इस योजना में जिले से 157 लाभार्थी चुने गए हैं। सोमवार डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने योजना की समीक्षा कर शीघ्र तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 मालूम हो कि सपा सरकार ने गरीब व कमजोर रिक्शा चालकों को बैट्री चलित रिक्शे उपलब्ध कराने का वादा किया था। योजना में हर निकाय के रिक्शा चालक  लाभांवित किए जाएंगे। सीतापुर में स्थानीय निकायों में निर्धारित तिथि तक केवल 157 रिक्शा चालकों का ही पंजीयन हैं।

डीएम ने डूडा व निकायों से पंजीकृत 157 रिक्शा चालकाें का सत्यापन कर सूची फाइनल करने को कहा है। एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि पंजीकृत रिक्शा-चालकाें को मार्च में ही बैट्री व सौर ऊर्जा चालित रिक्शों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी शर्तें
निजी स्वामित्व वाले रिक्शा चालकों को ही मिलेगा लाभ
नवंबर 2014 तक संबंधित निकाय में रिक्शे का हो पंजीयन
रिक्शे को किसी भी हालत में बेच नही सकेंगे लाभार्थी
केवल शहरी रिक्शे वाले को मिलेगा योजना का लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें