फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र सिधौली में एक डीसीएम ने सड़क पार करते समय ट्रैक्टर चालक को टक्कर मार दी जिससे उसकी जान चली गई। वहीं थाना क्षेत्र कमलापुर में एक टैंपो पलटने से युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिसावां इलाके के ब्रम्हावली गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र शिवनाथ बुधवार सुबह अपनी भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर देवां जा रहा था।

मनिकापुर गांव के समीप एक ढाबे पर चाय पीने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। चाय पीकर लौटते समय सड़क पार कर रहे कमलेश को सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे हाईवे एंबुलेंस से सीएचसी सिधौली लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मृतक के पिता शिवनाथ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

उधर रामपुर कलां इलाके के मिश्रपुर गांव निवासी लल्लू (38) पुत्र जंगली बुधवार को टैंपो से सिधौली जा रहा था। सीतारसोई के पास टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे लल्लू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग चोटिल हो गए।

घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी बुलाया गया। कोतवाल चैंपियन सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें