फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 प्रधान समेत पंचायत के 137 पदों पर होगा उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायत के रिक्त 137 पदों पर उपचुनाव होगा। इसमें प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद शामिल हैं। इन पदों के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर 26 जून तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन


27 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 28 जून को नामांकन वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। सभी पदों के लिए छह जुलाई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। आठ जुलाई को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

डीएम अखिलेश तिवारी ने पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार संबंधित निर्वाचन अधिकारी पंचायत विकास खंड की ग्राम पंचायतों के सदस्यों, प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त स्थानों पर चुनाव के लिए 21 जून को सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन


इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। पंचायत के सभी रिक्त पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिल करने, इनकी जांच करने एवं उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटन एवं मतगणना का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा।

परिणाम की घोषणा भी संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगी। चुनाव समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित दफ्तर खुल रहेंगे। पंचायत उपचुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए 19 आरओ एवं 19 ही एआरओ नियुक्त किए गए हैं।

एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत हेमपुर के प्रधान पद के लिए उपचुनाव होगा। इसी प्रकार ब्लॉक कसमंडा की ग्राम पंचायत पैसिया, गोंदलामऊ की असल, पहला की क्रमश: सरैंया बल्देव सिंह, कोरार, वाजिद नगर, घूरीपुर, पिसावां की ढकिया कला, मछरेहटा की मिर्जापुर उत्तरी, राठौरपुर, लहरपुर की खानपुर मोहिद्दीनपुर एवं ब्लॉक हरगांव की ग्राम पंचायत नौनेर में प्रधान पद के लिए उप चुनाव होगा।

इसी प्रकार बीडीसी के चार पदों पर उपचुनाव होएगा। ब्लॉक मछरेहटा के बीडीसी वार्ड संख्या 45 बडरावां सुरक्षित, सकरन के वार्ड 15 लखुवाबेहड़ एवं 85 सेमरा खुर्द, सिधौली ब्लॉक के बीडीसी वार्ड संख्या 82 कोडरिया-1 के लिए उपचुनाव होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के 121 पदों पर भी उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें