फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली गुल, तीन घंटे परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को तीन घंटे बंद रही। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे। शाम सात बजे के बाद आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो गई।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन ने हुसैनगंज उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण शटडाउन लिया था। इसकी वजह से शाम चार बजे से सात बजे तक आपूर्ति बंद कर दी गई। लगातार तीन घंटे विद्युत कटौती होने से आम जनमानस पर बुरा असर पड़ा।

अचानक कटौती होने से पहले तो लोगों ने इसे सामान्य कटौती समझा। कुछ देर बाद आने की उम्मीद जताई। लेकिन एक घंटे बीत गया, आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो अफसरों को फोन करके जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने सात बजे के बाद ही बिजली चालू होने की बात कही। इस दौरान बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में जनरेटर चलते रहे। घरों में इन्वर्टर डिस्चार्ज होने की कगार पर पहुंचे ही रहे थे कि फिर से आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें