फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदला जा सका 15 दिन से फुंका ट्रांसफर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। विकासखंड के गोंडा देवरिया में दो सप्ताह से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर फुंक गया है। कई बार शिकायत के बाद भी उसे बदला नहीं जा सका है। बिजली न आने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


ग्राम गोंडा देवरिया में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह पहले फुंक गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पावर कॉर्पोरेशन में की।

जहां ट्रांसफार्मर बदलवाने का भरोसा दिया गया लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी इसे बदलना तो दूर हटवाया तक नहीं जा सका है।

इससे गांव में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। उपभोक्ता जिलेदार सिंह, हवलदार सिंह, विजय सिंह, शारदा बक्श सिंह, भवन लाल, देशराज सहित ने जिलाधिकारी से ट्रांसफार्मर बदलवाने की गुहार लगाई है।

एक सप्ताह से गुल है बिजली
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। गोंदलामऊ विकासखंड के छह गांवों में एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है। इससे कल्ली चौराहा स्थित बैंक का कामकाज बाधित है।

जन सुविधा केंद्रों पर काम बंद होने से लोग परेशान हैं। पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गई है। इसे ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसे सही नहीं किया गया है। इससे काशीपुर, उत्तर धौना, हरसानी,, सुजानपुर, मरेली, करखिला गांव में बत्ती गुल है। इससे लोगों को समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें