फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धड़ल्ले से चल रहीं दूध डेरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के बीच चल रही दूध डेरियों से गंदगी फैल रही है। शासन ने शहर से दूर डेरियों को विस्थापित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ये निर्देश जिले में हवा हवाई साबित हो रहे है।
विज्ञापन


संचालक नियमों की परवाह किए बगैर धड़ल्ले से इसका संचालन कर रहे है। इस समय शहर के करीब 15 डेरी अवैध रूप से चल रही है।

शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शासन ने दूध डेरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने का निर्देश दिया था। करीब एक साल पहले इस निर्देश पर कुछ कार्रवाई हुई थी।

तत्कालीन ईओ निहाल चंद ने कई डेरियों को बंद करा दिया था। इस कार्रवाई के डर से कई दूध डेरी वाले अपनी भैंस लेकर गांव चले गए थे। उसके बाद प्रशासन ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अब हाल यह है पहले की तरह फिर से दूध डेरी धड़ल्ले से चल रही है। यह लोग सड़क पर ही अपनी भैंस बांधते है। वही यह जानवर दिन में शहर में इधर उधर घूमकर शहर गंदा कर रहे है।

अब वह डेरियां फिर से चलने लगी है जिनको पहले बंद कराया गया था। इससे एक तो गोबर के ढेर इकट्ठा होते है। इनसे उठने वाली दुर्गंध राहगीरों को परेशान करती है। लोगों का निकलते समय खतरा भी बना रहता है।

सड़क किनारे बांधते हैं भैंस
शहर के विजयलक्ष्मी नगर में सुमित्रा स्कूल जाने वाला मार्ग पर एक दूध डेरी है। यहां भैंस सड़क किनारे बांधी जाती है। वही बैठकर दूध का कारोबार करते हैं। ये भैंसे दिनभर शहर में घूमती है। इससे एक तो शहर गंदा होता है, वही मोहल्लेवासियों को गंदगी की वजह से दिक्कत आती है।

हवा हवाई साबित है निर्देश
शहर के खूबपुर इलाके में सिंघानिया स्कूल के पास दूध डेरी चल रही है। यहां पर भैंसें हर समय सड़क के किनारे मौजूद रहती है। यह भैंस इधर उधर घूमकर मोहल्ला गंदा कर रही है। जबकि शासन ने इन डेरियों को गंदगी की वजह से शहर के बाहर स्थापित करने का निर्देश दिया था। अब ये आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन


अभियान चलाकर हटाएंगे डेरियां
शहर के अंदर चल रही दूध डेरी संचालकों को नगर पालिका की तरफ से नोटिस दिया गया है। अब अभियान चलाकर इनको हटवाया जाएगा।
- गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें