फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ी महिला, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज की टिनशेड पर मंगलवार को एक महिला चढ़ गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसे समझाकर किसी तरह नीचे उतारा। उसके खाने-पीने का भी इंतजाम भी किया। महिला विक्षिप्त है। उसके परिवारीजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीतापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक महिला अचानक फुट ओवरब्रिज की छत पर पहुंच गई। वहां पर जाकर बैठ गई। तभी किसी की उस पर नजर पड़ गई। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में लोगों ने रेलवे प्रशासन और जीआरपी पुलिस को इसकी खबर दी।

इससे जीआरपी और रेल प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर जीआरपी पुलिस व रेलवे प्रशासन के पहुंचे। उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। जीआरपी इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला को परिवार वालों के सुपुर्द किया जाएगा। उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें