फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन व बीएसए समेत 11 अफसरों को रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एक्सईएन विद्युत व बीएसए समेत 11 अफसरों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने 28 मई को जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की थी। इसमें 11 विभागों के अफसर डिफाल्टर श्रेणी में पाए गए। इनके द्वारा समय सीमा के बाद लंबित संदर्भों का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन


जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एक्सईएन विद्युत वितरण खंड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका गया है।

इसी प्रकार एक्सईएन नलकूप खंड प्रथम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एक्सईएन सिंचाई खंड, परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, खनन अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक लहरपुर, बीडीओ महोली एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी अधीक्षक सीएचसी मिश्रिख को वेतन रोका गया है।

एडीएम न्यायिक/प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस प्रियंका सिंह ने बताया कि 11 अफसरों की लापरवाही के कारण 40 आईजीआरएस संदर्भ समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। इन अफसरों को तीन दिन में संदर्भ निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें