फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू भूनते समय लगी आग, तीन मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में शनिवार दोपहर बाद चोखा बनाने के लिए आलू भूनते समय अचानक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक-एक करके पड़ोस के दो घरों को आगोश में ले लिया। इस अग्निकांड में तीन घरों रखी नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब दो लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


थानगांव इलाके के शंकरपुर झिसनी के मजरे झिसनी निवासी हरिवंश शनिवार दोपहर बाद आग जलाकर चोखा बनाने के लिए आलू भून रहे थे। तभी अचानक छप्पर जलने लगा। पड़ोसी ग्रामीणों को जानकारी होने से पूर्व ही है आग का विकराल रूप धारण हो चुका था। देखते ही पड़ोस को दो घरों को भी अपनी आगोश में कर लिया।

इस अग्निकांड में गांव के ही राजपाल व रामसुमिरन मौर्य के घरों से पांच हजार की नगदी व अन्य गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब दो लाख का नुकसान होना बताया जाता है। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें