पैतेंपुर (सीतापुर)। कच्ची शराब पीने से एक और युवक की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। वह पिछले एक हफ्ते से झोलाछाप से इलाज करवा रहा था।
कोतवाली महमूदाबाद के सैदनपुर गांव में कच्ची शराब से दो लोगों की मौत हो चुकी है। चार लोग अब तक जान गवां चुके हैं और कई बीमार हैं। इस क्रम में बीती देर शाम एक नया मामला जुड़ गया।
सैदापुर के पवन कुमार (30) की हालत देर शाम खराब हो गई। उसे सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर अमरनाथ ने बताया कि शराब से पवन की हालत बिगड़ी है। परिवारीजनों के मुताबिक पिछले रविवार से पवन की हालत खराब है।
झोलाछाप से दवा करा रहे थे। बीती देर शाम हालत ज्यादा खराब होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस को जानकारी दी गई है।