फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद थाना इलाके के जीडीसी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर किसी वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजवार में रहने वाले अनूप कुमार पांडेय (45) पुत्र केके पांडेय आईटीआई खैराबाद में इलेक्ट्रीशियन अनुभाग में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे।

पिछले दिनों वह बाराबंकी अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वह अपनी कार से बाराबंकी से वापस घर आ रहे थे। खैराबाद के दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर के सामने हाईवे पर किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में अनूप बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनूप की मौत की खबर से आईटीआई में शोक की लहर दौड़ गई। संस्थान खैराबाद के प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव, शरद, श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, विजय गुप्ता आदि ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, साथी जख्मी
सीतापुर। रामपुर कलां इलाके में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर एक ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।

सकरन थाना इलाके के लोखरियापुर निवासी 50 वर्षीय हरि प्रसाद अपने साथी विनोद के साथ बाइक से दवा लेने बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में रामपुर कलां इलाके में सरैंया के पास वह पहुंचे थे, तभी उसको एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हरि प्रसाद की मौत हो गई। जबकि विनोद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें