फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी कर चोरों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर इलाके के हरदी गांव की घटना
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में इलाके में गुरुवार रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने पहले घर में घुस कर वहां से करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया, फिर जाते-जाते चोरों ने घर में आग लगा दी। आग लगने पर घर के लोगों को जानकारी हुई। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

कमलापुर थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी रामपाल गुप्ता के घर गुरुवार की रात को चोर पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद चोरों ने उसके घर से जेवर, नकदी, कपड़े व बर्तन सहित करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। घटना अंजाम देने के बाद जाते समय चोरों ने उसके घर में आग लगा दी और वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। देखा तो घर के पीछे का दरवाजा खुला था और कमरे से सामान गायब था। ग्रामीणों ने मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित गृहस्वामी के मुताबिक चोर उसके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें