फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और रात को उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दिन में भीषण गर्मी और रात को उमस से लोग बेहाल है। अधिकतम पारा बुधवार को भी 43 डिग्री पर रहा। वातावरण में नमी कम होने के कारण गर्मी असहनीय होती जा रही है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान के औसत से एक डिग्री अधिक रहने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार एक-दो दिन में पारा 44 के पार पहुंच सकता है। लिहाजा, अभी और ज्यादा गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

सूरज ने बुधवार की सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह आठ बजे ही तल्ख धूप बदन की चमड़ी झुलसाने लगी थी। बाहर तेज धूप और लू के गर्म थपेड़ों तो घर व दफ्तरों के अंदर उमस ने हर किसी का चैन छीन लिया।
विज्ञापन


दोपहर को सूर्यदेव ने आग बरसाने का अहसास कराया। जरूरी काम से बाहर निकले इक्का-दुक्का लोग गमछे व छाते के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते नजर आए।

पसीने से लथपथ होकर सुस्ताने के लिए राहगीर पेड़ अथवा किसी दुकान, प्रतिष्ठान में छांव तलाशते दिखाई दिए। प्यास से रह-रहकर सूखते हलक को तर करने के लिए लोग ठंडे पानी के अलावा आम का पना, शिकंजी, बेल व गन्ने का रस, नींबू पानी, लस्सी इत्यादि पेय पदार्थो का सेवन करते रहे। मई में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री माना जाता है। बुधवार को न्यूनतम पारा 26 डिग्री रहने से रात में गर्मी का प्रकोप बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें