लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के पतवारा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में करंट उतर गया, जिससे दो लोग झुलस गए।
लहरपुर कोतवाली इलाके के पतवारा गांव के मोहम्मद यासीन पुत्र रसूल अहमद व जासरून पुत्री मुजफ्फर बुरी तरह से झुलस गए है। परिवारीजन इनको सीएचसी लहरपुर ले गए।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर यासीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तार टूटने से गांव में कई खाली पड़े खेतों में आग लग गई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ।