फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। शारदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


लहरपुर चौकी प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ लहरपुर तंबौर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति तंबौर की तरफ से चोरी की मोटर साइकिल से आ रहा है।

पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। चालक सुभाष वर्मा निवासी लोकेश्वर थाना फरधान जनपद खीरी को पकड़ा। जांच में वह बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सका।

सख्ती करने पर उसने बताया कि गाड़ी उसने 20 मई को लखीमपुर खीरी से चोरी की थी। पुलिस ने लखीमपुर पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला गाड़ी विकास वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी बसैहिया लखपेड़ा सदर कोतवाली लखीमपुर की है। जिसे चोरी किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें