लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बाइक सवार एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में मतुआ टॉवर के पास हुआ। तालगांव इलाके के ऊंचाखेर सरैंया निवासी विपत्ति(30) पुत्र बंशी लहरपुर के वर्मा मार्केट में अपने भाइयों के साथ ट्रॉली और मेंथा टंकी बनाने का काम करता था।
शुक्रवार की रात मोटर साइकिल से तंबौर काम से जा रहा था। रास्ते में उसे किसी अज्ञात वाहन ने मतुवा टॉवर के निकट टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे मृतक के भाई शंकर ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो किसी दूसरे ने फोन उठाया और बताया कि तुम्हारे भाई की मार्ग दुघर्टना में मौत हो गई है।
सूचना पाकर सभी लोग मौके पर पहुंचे। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल चैंपियन लाल ने बताया कि मृतक के पिता ने बंशी द्वारा दुर्घटना की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।