फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद थाना इलाके में हुए दो सड़क हादसे
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। इलाके में अलग अलग दो स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, वहीं छह अन्य लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खैराबाद इलाके के विशुन नगर चौराहे पर यहीं का निवासी नानक सरन (35) पुत्र दीनदयाल पान की दुकान चलाता था।

मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप दुकान में जा घुसी। जिससे नानक सरन की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दुकान के पखच्चे उड़ गए। हादसे में आसपास मौजूद चार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने पिकअप घेर ली। उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन


इससे जख्मी व्यक्ति ने भी पिटाई करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा हरदोई के बेनीगंज इलाके के गनेशखेड़ा निवासी 40 वर्षीय शर्मा पुत्र नन्हा, उसका ससुर मुल्ला व एक अन्य व्यक्ति सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने खैराबाद क्षेत्र के कैमहरा जा रहा था।

जब यह लोग खैराबाद इलाके में बड़ेलिया के पास पहुंचा, तभी उसको वैन ने टक्कर मार दी। जिससे शर्मा की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहे दोनों लोग जख्मी हो गए। उनको जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बाइक पर ट्रिपलिंग में हादसा, पिता-पुत्र सहित तीन जख्मी
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे बॉडिंग ब्लेड तार से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार पिता, पुत्र व पत्नी जख्मी हो गए। सभी को ग्राम प्रधान की मदद से रेउसा सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया।

रेउसा थाने के नेवादा निवासी कमलेश अपने परिवार के साथ बाइक से बीते 17 मई को थाना तंबौर के ग्राम डबकहा अपनी ससुराल परिवार समेत गया था। सोमवार को वापस लौट रहा था। डिवहा गांव के करीब बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में लगे ब्लेड तार से टकरा गई।
विज्ञापन


जिससे बाइक पर सवार कमलेश (35) पुत्र रामलाल, कमलेश कुमारी (30) पत्नी कमलेश, 10 वर्षीय पुत्र मोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। डॉक्टर असद खालिद ने बताया कि पिता, पुत्र व पत्नी जख्मी हुए हैं। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुुमार का कहना कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें