फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 हजार के सीज हुए जॉनसन एंड जॉनसन शैम्पू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोगशाला जांच में मिले हानिकारक तत्व
विज्ञापन

सीतापुर। अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनशन द्वारा निर्मित बेबी शैम्पू में हानिकारक तत्व मिलने की पुष्टि होने पर मंगलवार को जिले में इसके खिलाफ अभियान चलाया गया। डीआई ने एक दुकान पर छापा मारकर करीब 77 हजार के सैम्पू को सील कर दिया है। साथ ही वजन के अनुसार चार शैम्पू के नमूने भरे।

जिले में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कंपनी द्वारा निर्मित जॉनसन बेबी शैम्पू में मिलावट होने की आशंका पर इसकी प्रयोगशाला में जांच कराई गई थी। जांच में फॉर्मल्डिहाइड हानिकारक तत्व मिला था। जिस पर इसे अधोमानक घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी जिले में इसकी जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यहां पर करीब 77 हजार के शैम्पू जब्त करके हुए इसे सील कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही शैम्पू के वजन के अनुसार चार नमूने भरे हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। डीआई ने बताया कि इसकी बिक्री पूर्णतया: प्रतिबंधित है। इसके खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अगर कोई दुकानदार इस उत्पाद को बेचता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें