फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन-अर्चन के लिए शिवालय सजधज कर तैयार हो गए हैं। रात में लाइटिंग के लिए एक से बढ़कर एक झालरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों ने मंदिर परिसर में चेकिंग कर जायजा लिया। ऐसे में सोमवार को जिले भर के शिवालय हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे।

गौरतलब है कि सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को खास बनाने के लिए हर कोई अपनी तैयारी में जुटा है। रविवार को श्यामनाथ मंदिर में जोरों से तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। श्रद्धालु मंदिर में एक-एक करके प्रवेश करें, इसके लिए बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर का मुआयना किया।

यहां सुरक्षा व्यवस्था परखी, सामान को चेक किया। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित जंगली नाथ मंदिर को भी शानदार तरीके से सजाया गया है। मंदिर परिसर के प्रवेश गेट को गेंदे के फूल से सजाकर शानदार बनाया गया है।

इसी प्रकार महमूदाबाद में महाशिवरात्रि समारोह समिति द्वारा भगवान शंकर से जुड़ी आकर्षक झांकियों के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। शाम को भंडारे का आयोजन होगा।

समारोह समिति के विशेष सहयोगी मनोज शुक्ल, सुजीत रस्तोगी, अखिलेश गुप्त ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सायं चार बजे ठठेरी बाजार के राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ झांकियों के साथ शिव बारात निकाली जाएगी।

यह नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ठठेरी बाजार आकर समाप्त होगी। शिव बारात के समापन के साथ भगवान शंकर के प्रसाद का वितरण व भंडारा होगा। शिवभक्तों ने नगर के कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए हैं।

क्षेत्र के बजेहरा, लच्छीपुर, जरावन, रामपुर मथुरा, हरिदियापुरवा के कालिकन तथा संकटा देवी के सरोवर में स्थित रौद्ररूप धारी भगवान शंकर, जंगली नाथ पैंतेपुर, परमहंस धाम सहित अन्य दर्जनों शिवालयों पर भक्त महाशिवरात्रि को लेकर साफ-सफाई को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के अवसर पर श्यामनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। लखनऊ की तरफ से आने वाले श्यामनाथ मंदिर होते हुए गोला जाते हैं।

वहीं गोला के वाहन चुंगी चौकी होकर बाईपास होते हुए लखनऊ जाते है। सोमवार को भारी वाहनों के लिए इस रूट पर पाबंदी लगा दी गई है। लखनऊ जाने वाले वाहन हरगांव से काजी कमलापुर होते हुए गोला जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें