फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव व शहर में बनेंगे अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गो संरक्षण पर सीएम के कड़े रुख से सरकारी अमला सक्रिय हो गया है। गोशाला निर्माण एवं पिंजड़ा पोल सोसाइटी समेत काजी हाउसों को आधुनिक रूप देने की कवायद की जा रही है। सभी ग्रामीण व शहरी इलाकों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण होगा। छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन



मुख्य सचिव के आदेश हैं कि सभी ग्रामीण व शहरी निकायों (ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका) में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना की जानी है। इनका अच्छे ढंग से संचालन किया जाना हैं, जिससे गोवंश संरक्षण हो सके। इसे लेकर सरकारी अमला सक्रिय हो गया है।


अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, सभी एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य अफसरों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ संदीप कुमार ने इसे लेकर अफसरों के साथ बैठक कर शासन के फरमान को अमली जामा पहनाने की शुुरुआत कर दी ही। सभी ईओ एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को छुट्टा जानवरों को पकड़ने एवं इन्हें पिंजड़ा पोल सोसाइटी के सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को गोशाला निर्माण संबंधी बैठक होगी।
विज्ञापन



अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के लिए भूमि की व्यवस्था
ग्राम पंचायत स्तर, नगर निकाय स्तर पर निराश्रित व बेसहारा गोवंश के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनानेे योग्य गैर विवादित भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें चरागाह/गोचर भूूमि भी सम्मिलित है। सिंचाई, मत्स्य, उद्यान, कृषि, गन्ना विकास आदि सहयोगी विभागों में भूमि यदि ग्राम स्तर पर उपलब्ध है तो उसे चिन्हित करना है। इसे उपयोग योग्य बनाना है। अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर पौधरोपण, जल की व्यवस्था, चारा उपलब्ध कराने, सौर ऊर्जा से प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।


तीन स्तर पर होगी मॉनिटरिंग
अस्थायी गोवंश स्थलों की तीन स्तर पर मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति गठित की जाएगी। इसके अध्यक्ष क्रमश: बीडीओ, एसडीएम एवं डीएम होंगे।


15 फरवरी तक बन जाएगी गौशाला
ब्लॉक मिश्रिख के ठाकुरनगर में गोशाला बनाने की नींव रखी गई है। सीडीओ संदीप कुमार ने गोशाला निर्माण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार सिंह को नोडल अफसर नामित किया है। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि 15 फरवरी तक गोशाला का निर्माण कराएं। साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें