फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार बाइक की डिग्गी से पचास हजार की रकम उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। नगर में दिनदहाड़े उचक्कों ने एक शिक्षक की बाइक की डिग्गी से 50 हजार रुपये की रकम पार कर दी। यह रकम वे बैंक से निकालकर लाए थे। सरे बाजार उचक्कों द्वारा रकम गायब कर दिए जाने से नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली व नगर के मोहल्ला शुक्लन टोला में रहने वाले शिक्षक करुणा शंकर बाजपेई ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा महोली से 50 हजार रुपये निकाले। उन्होंने बाहर निकलकर रकम अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर लॉक लगाया और पास ही फल के ठेले पर खरीदारी करने लगे।

इसी बीच उचक्कों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर रकम पार कर दी। फल लेकर शिक्षक अपनी बाइक के पास पहुंचा तो डिग्गी टूटी देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक, रकम के साथ उचक्के जरूरी दस्तावेज भी उठा ले गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें