फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज के प्रभाव से बालक की बिगड़ी हालत, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में एक बालक को एक माह पूर्व आवारा कुत्ते ने काटा था। उस दौरान परिवार बालक को लेकर क्षेत्र के सीएचसी गया, लेकिन वहां पर उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लग सके। नतीजतन एक माह बाद बालक पर रैबीज के कीटाणुओं ने ऐसा असर दिखाया कि बच्चे की जान पर बन आई है। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने बच्चे को लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन


महोली के सेमरावां निवासी पुतान के पुत्र रमाकांत (12) को परिवार के सदस्य बेहाल हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। रमाकांत कभी भौंक रहा था तो कभी काटने को दौड़ रहा था। इमरजेंसी पहुंचने पर उसकी हालत देख वहां मौजूद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। डॉक्टरों ने उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

फिजीशियन डॉ. पंकज अवस्थी ने बताया कि बालक पर रैबीज के कीटाणु पूरी तरह से असर कर चुके हैं, इस वजह से उसका इलाज इस अस्पताल में संभव नहीं है। जान बचाने के लिए बालक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। उधर, बालक के पिता रमाकांत ने बताया कि एक माह पूर्व बालक को आवारा कुत्ते ने काटा था।
विज्ञापन


बालक को क्षेत्र की सीएचसी ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन मौजूद न होने की बात कही थी। जिसके बाद बालक को घर ले आया गया। एक माह तक बालक ठीक रहा। सोमवार रात से अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब डॉक्टर उस पर रैबीज का असर पूरी तरह से हो जाना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें