फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहायों का ध्यान रखेंगी पुलिस, देगी कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों को सौंपे कंबल
विज्ञापन

सीतापुर। पुलिस समाज का हिस्सा है, वहीं पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी भी बनती है, कि वे सुरक्षा के साथ गरीब व असहायों की मदद करें। यह बात एसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि गश्त के समय अपराधियों पर तो नजर रखनी ही है, वहीं असहायों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस सर्द मौसम में अगर कोई ठिठुरता नजर आए, तब उसे कंबल जरूर दें। बैठक के दौरान एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को कंबल सौंपते हुए कहा कि वे गश्त के दौरान ये कंबल अपने साथ वाहन में ही रखेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में अगर कोई व्यक्ति ठिठुरता मिलता है, तब उसे कंबल देकर सर्द मौसम से बचाएं। अपराध समीक्षा बैठक में एसपी का ऐसा रुख देख थानाध्यक्ष बेहद प्रसन्न नजर आ रहे थे। हालांकि एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा।

एसपी ने भू माफिया, अपराध माफियाओं को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी मधुबन सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन


सैनिक सम्मेलन में सुनीं समस्याएं
एसपी ने सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। इस मौके पर पुलिस लाइन में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं के बारे में भी एसपी ने जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें