फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई अवैध शराब भटठी, भारी मात्रा मेें शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब भट्ठी पकड़ी, छह गिरफ्तार
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह क्षेत्र में छापेमारी कर दो अवैध शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठियों को पकड़कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं हैं।

प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के कोठी पुरवा में छापेमारी की। पुलिस ने मौके पर अवैध रूप से शराब बना रही दो भट्ठियां को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 158 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस टीम ने शराब करने के लिए रखी 1000 लीटर लहन भी बरामद की। जिसको मौके पर ही नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने शराब बनाने के आरोप में गांव के ही उत्तम, नेपाली, शिवनंदन, नरेश, सुशीला देवी व गुड्डी देवी को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोग लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार करते आ रहे हैं। क्षेत्र के करीब 25 से 30 गांवों में ये शराब की सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें