गांव-परिवार की खुशहाली के लिए सूर्य उपासना
लहरपुर (सीतापुर) गेरुवा के कमलेश ने गांव व परिवार में खुशहाली की कामना से नवरात्र के दौरान रविवार को सूर्य उपासना की।
सुबह से शाम तक कमलेश हाथ में ज्योति लिए सूर्यदेव की ओर खड़ा रहा। इस दौरान भजन-कीर्तन चलते रहे। इसी गांव की सावित्री जेठ माह में सूर्य उपासना कर चुकी है।
रविवार को सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है, कि जिस कामना से सूर्य उपासना की जाती है वह पूरी होती है। रविवार को गेरुआ के कमलेश ने सूर्य उपासना शुरू की।
हाथ में ज्योति जलाकर कमलेश खुले आसमान के नीचे सूर्यदेव की ओर ज्योति लेकर खड़ा हो गया। सूर्यदेव की मुद्रा के साथ कमलेश भी अपनी मुद्रा बदलता रहा।
दिन भर गांव पुरुष व महिलाएं यहां भजन-कीर्तन करती रहीं। प्रधान विनोद वर्मा और गांव के वंशीलाल ने बताया कि यह सूर्य उपासना गांव एवं परिवार की खुशहाली के लिए हो रहा है। इसी बहाने गांव के लोग पुरानी बातों को भूल कर एक साथ इक्कठा होते है। आपस में प्रेम बढ़ता है।