954 किसानों को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र
लहरपुर (सीतापुर)। सांसद राजेश वर्मा ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में 954 किसानों को ऋण मोचन वितरण प्रमाण पत्र वितरित किए।
इन्हें पांच करोड़ 23 लाख 17 हजार रुपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे। बाद में उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने का काम किया है।
लहरपुर मंडी समिति कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास चाहती है।
भाजपा सरकार ने ऋण वितरण में चाहे वह किसी भी वर्ग जाति या धर्म का किसान हो उसके ऋण को माफ करने का काम किया है।
साथ ही सभी से सरकार की किसान बीमा योजना, फसल बीमा योजना व अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की गुजारिश की। विधायक सुनील वर्मा ने किसानों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जो आप लोगों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं उसमें इनके अंकित धनराशि आपके खातों में स्वत: कम हो जाएगी।
आप किसी के बहकावे में दलालों के चंगुल में न आएं। हरगांव विधायक सुरेश राही ने भी किसानों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।