फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग किस के विरोध पर वकीलों ने महिला को पीटा, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने महिला से की अभद्रता, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर 12 वकीलों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। दीवानी न्यायालय में एक वकील ने पेशी पर आई एक महिला से अभद्र इशारा किया। जब महिला ने विरोध किया तो वकील ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 12 अज्ञात वकीलों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ एक अधिवक्ता ने महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर की एक महिला का पति से विवाद चल रहा है। उसका वाद इन दिनों सीजेएम न्यायालय द्वितीय के कोट में विचाराधीन है। मंगलवार को महिला पेशी पर आई थी। इसी बीच अधिवक्ता ने महिला को देखकर अभद्र इशारा किया। यह देख महिला भड़क उठी और उसने विरोध किया। वहीं इससे नाराज वकील ने साथी अधिवक्ताओं के साथ महिला को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हालांकि इसी बीच कुछ बुजुर्ग वकीलों ने बीच-बचाव किया लेकिन तब तक महिला चोटिल हो चुकी थी। महिला वकीलों का नाम नहीं जानती थी। हालांकि उसने 12 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट आदि आरोपों की तहरीर दी है। इसी बीच अधिवक्ता महोली कस्बा निवासी अधिवक्ता विकास दीक्षित ने उसी महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। विकास दीक्षित का कहना है कि उस महिला ने बेवजह ही मुझे मारा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि यह बेहद शर्मसार करने वाली घटना है। महिला ने अज्ञात वकीलों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर छेड़छाड़, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके बाद महोली निवासी अधिवक्ता विकास दीक्षित ने उसी महिला पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इससे एक बाद तो साफ है कि उस महिला से विकास दीक्षित व उसके कई अन्य साथी वकीलों ने मारपीट व अभद्रता की है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें