सीतापुर। बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों के खिलाफ उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बताया कि बालामऊ-सीतापुर सिटी ब्रांच लाइन और हरदोई-बालामऊ मेन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को चेक किया गया।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने गाड़ी संख्या 04353 बालामऊ- सीतापुर सिटी एक्सप्रेस तथा 04327 सीतापुर सिटी-बालामऊ के साथ ही 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अभियान चलाया गया। इसमें बिना टिकट, अनधिकृत वेंडर तथा अनियमित यात्रा करते हुए 151 लोगों को पकड़ा। इन लोगों से 65 हजार 330 रुपये जुर्माना वसूला गया।