सीतापुर। पंचायत सचिवालय के निर्माण के लिए शासन से आई धनराशि का दो सचिवों ने दुरुपयोग किया। मामला विकास खंड सिधौली की ग्राम पंचायत शिवरा का है।
यहां पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल बनवाने के लिए वर्ष 2021-22 और 2022-23 में चार लाख 59 की लागत से दो प्राकलन बनाए गए थे। इसके सापेक्ष दो साल में सचिव सुधाकर बाजपेयी ने सामग्री मद में एक लाख 53 हजार रुपये और श्रम पर 59,802 रुपये खर्च किए।
वहीं सचिव रामनरेश वर्मा ने 20,224 रुपये का भुगतान शिवकुमार को किया। जिससे 81.45 मीटर बाउंड्रीवॉल बनवाई गई, जिसमें 27.20 मीटर गिर गई है। बाउंड्रीवॉल ढहने की खबर को ''''अमर उजाला'''' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
एडीओ पंचायत सिधौली आरपी वर्मा ने जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया कि बाउंड्रीवॉल निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है। प्राकलन दो भागों में बाउंड्रीवॉल निर्माण के अनुसार बनाया गया जो शासनादेश के विपरीत है। पंचायत भवन का मेन गेट नहीं लगवाया गया है। अब जांच रिपोर्ट जिला पंचायतराज अधिकारी को भेजी गई है, जहां से अग्रिम कार्रवाई होनी है।