सीतापुर। शहर के एक गेस्ट हाउस में रविवार को मातृ दिवस पर नई पहल फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने 15 माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष मांडवी मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने मां का फर्ज निभाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। फाउंडेशन की सचिव आरूषी तिवारी ने बताया की यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने का एक प्रयास है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सीमा जैन, मधू यादव, सरिता जैन, सुनैना गुप्ता, श्वेता जैन, नीरू गुप्ता, आशा रानी शुक्ला, अनीता जैन, सीमा अरोड़ा, प्रभा तिवारी, नीलम बाजपेयी तथा मीनू जैन आदि को सम्मानित किया गया।